Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

1/6/2020 निर्जला एकादशी Nirjala ekadashi

आज निर्जला एकादशी पर वैष्णव जनों के प्राणधन भगवान विष्णु को अति प्रिय है एकादशी व्रत । पुराणों के अनुसार , भगवान विष्णु ने कहा कि तिथियों में मैं एकादशी तिथि हूं । मान्यता है कि पूर्व काल में आततायी मुर दैत्य को मारने के लिए भगवान विष्णु के शरीर से एक दिव्य कन्या प्रकट हुई , जिसके हुंकार मात्र से ही मुर दैत्य भस्म हो गया । इस दिव्य कन्या को भगवान विष्णु ने एकादशी देवी कहकर पुकारा । उन्होंने वर देते हुए कहा- तुम तिथियों में श्रेष्ठ एकादशी तिथि कहलाओगी व सभी विघ्नों का नाश करने वाली देवी होगी । एक माह में दो पक्षों ( शुक्ल और कृष्ण पक्ष ) में दो एकादशी होती हैं । इस प्रकार 1 वर्ष में 24 एकादशियां होती हैं । विभिन्न नक्षत्रों का योग होने पर प्रत्येक एकादशी व्रत का नाम तथा महत्व भिन्नभिन्न होता है । मान्यतानुसार , एकादशी के दिन अन्न का त्याग करना चाहिए । एकादशियों में निर्जला एकादशी व्रत का विशेष महत्व है , जो ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है इसे भीमसेन एकादशी भी कहते हैं । यह व्रत बिना जल पिए रखा जाता है । व्रत के पूर्ण होने बाद ही द्वादशी को जल पीने का व...

1/6/2020 SHRI KRISHNA CHARITRA. BY DR. BHAWANILA BHARTIYA श्रीकृष्ण चरित्र ,डॉक्टर भवानीलाल भारतीय

SHRI KRISHNA CHARITRA. BY DR. BHAWANILA BHARTIYA  पुस्तक:श्रीकृष्ण चरित्र  लेखक:डॉक्टर भवानीलाल भारतीय प्रकाशन:गोबिन्दराम हासानन्द 📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔 यह पुस्तक महाभारत पर आधारित  योगीराज श्रीकृष्ण के जीवन की मुख्य घटनाओं और उनके गुणों पर प्रकाश डालती है । पुराणों के आधार पर श्रीकृष्ण के जीवन पर कई असत्य आरोप लगाए जाते रहे हैं । इस पुस्तक में उन सभी कुतर्कों का निराकरण व आलोचनात्मक विश्लेषण भी किया गया है । लेखक ने यह बात स्थापित करने की कोशिश की है कि राजनीति , समाज , धर्म - दर्शन , अध्यात्म आदि सभी क्षेत्रों में श्रीकृष्ण अद्भुत मेधा एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं |  एक ओर वे महान राजनीतिज्ञ , क्रांति विधाता तथा धर्म पर आधारित नए साम्राज्य के संस्थापक के रूपदिखाई पड़ते हैं , तो दूसरी ओर धर्म अध्यात्म तथा दर्शन के सूक्ष्म चिंतक एवं विवेचक के रूप में दिखाई देते हैं । उनका संपूर्ण जीवन संघर्षों से भरा हुआ है । अपनी बुद्धि और कौशल से हर परिस्थति का वे मुकाबला करते हैं , जिससे आम लोग प्रेरणा ले सकते हैं । अपनी कूटनीति तथा अद्भुत राजनीतिक चात...