Skip to main content

Mahakavi Magh GREAT POET MAGH

माघ, मारवाड़ के प्राचीनतम महाकाव्य 'शिशुपालवध' के रचियता थे। 'माघ' का जन्म भीन-माल के एक प्रतिष्ठित धनी श्रीमाली ब्राह्मण-कुल में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम विद्यावती था[कृपया उद्धरण जोड़ें]। वे सर्वश्रेष्ठ संस्कृतमहाकवियों की त्रयी (माघ, भारवि, कालिदास) में अन्यतम हैं।[कृपया उद्धरण जोड़ें] उन्होंने शिशुपाल वध नामक केवल एक ही महाकाव्य लिखा। इस महाकाव्य में श्रीकृष्ण के द्वारा युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में चेदिनरेश शिशुपाल के वध का सांगोपांग वर्णन है। उपमा, अर्थगौरव तथा पदलालित्य - इन तीन गुणों का सुभग सह-अस्तित्व माघ के कमनीय काव्य में मिलता है, अतः "माघे सन्ति त्रयो गुणा:" उनके बारे में सुप्रसिद्ध है।इनके पिता का नाम दत्तक था ।राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल द्वारा राजकीय विधालयो की कक्षा 8 की हिंदी की पुस्तक के अनुसार इनकी पत्नी का नाम माल्हण है ।

माघ

संस्कृतकवि माघजन्म७ वीं शताब्दी
श्रीमल (वर्त्तमान भीनमाल, राजस्थान)व्यवसायकवि

निरूपणसंपादित करें

माघ को संस्कृत आलोचकों व विद्वानों द्वारा प्रायः एक प्रकाण्ड सर्वशास्त्रतत्त्वज्ञ विद्वान् माना जाता है। दर्शनशास्त्र, संगीतशास्त्र तथा व्याकरणशास्त्र में उनकी विद्वत्ता थी। उनका पाण्डित्य एकांगी नही, प्रत्युत सर्वगामी था। अतएव उन्हें 'पण्डित-कवि' भी कहा गया है। महाकवि भारवि द्वारा प्रवर्तित "अलंकृत शैली" का पूर्ण विकसित स्वरुप माघ के महाकाव्य 'शिशुपालवध' में प्राप्त होता है, जिसका प्रभाव बाद के कवियों पर बहुत ही अधिक पड़ा। उनके 'शिशुपालवध' के प्रत्येक पक्ष की विशेषता का बहुत गहरा साहित्यिक अध्ययन संस्कृत विद्वानों व शिक्षाविदों द्वारा किया गया है।

उनके बारे में पं० बलदेव उपाध्याय ने कहा है -अलंकृत महाकाव्य की यह आदर्श कल्पना महाकवि माघ का संस्कृतसाहित्य को अविस्मरणीय योगदान है, जिसका अनुसरण तथा परिबृहण कर हमारा काव्य साहित्य समृद्ध, सम्पन्न तथा सुसंस्कृत हुआ है।

माघ की प्रशंशा में कहा गया है-[कृपया उद्धरण जोड़ें]

उपमा कालिदासस्य भारवेरर्थगौरवम्।दण्डिनः पदलालित्यं माघे सन्ति त्रयो गुणाः ॥(कालिदास उपमा में, भारवि अर्थगौरव में, और दण्डी पदलालित्य में बेजोड़ हैं। लेकिन माघ में ये तीनों गुण हैं।)घंटा माघ- शिशुपालवध मे रेवतक पर्वत की हाथी से और हाथी के बंधे घंटे की तुलना नही बल्कि रेवतक पर्वत के दोनो ओर जो सूर्य और चन्द्रमा है उसकी उपमा स्वर्ण और रजत से निर्मित घंटे से की गई है! अतः माघ को घंटा माघ कहा जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

#jharkhand Election @2024

: *हेमंत सोरेन सरकार में सिमडेगा हुआ बेहाल* 👉 रोजगार न होने से युवा, किसान और मजदूर पलायन को मजबूर. 👉 मानव तस्करी बढ़ी. दूसरे राज्यों में बेची जा रहीं बेटियां. 👉 सिमडेगा शहरी क्षेत्र में ही 70 फीसदी आबादी शुद्ध पेयजल से वंचित. 👉 स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव. ज्यादातर मरीजों को रेफर किया जा रहा. 👉 उच्च शिक्षा के लिए कुछ नहीं हुआ. युवा रांची या अन्य महानगरों पर निर्भर. #JharkhandElection2024 : युवाओं को रोजगार देने में हेमंत सरकार हुई बेदम बेरोजगारी दर और पलायन में झारखंड नंबर- 1 #JharkhandElection2024  *बेटी मांगे न्याय* ताकि झारखंड में लव जिहाद की शिकार बेटी की इज्जत का न हो सौदा फैसला आपको करना है... #JharkhandElection2024 [30/10, 4:45 pm] UP BULANDELKHAND MANISH JI @2024 JH AE Artificial: *सिमडेगा में रोजगार के नाम पर महिलाओं की तस्करी* 👉 सिमडेगा विधानसभा में रोजगार की भारी कमी. 👉 ऐसे में पलायन को मजबूर महिलायें और बेटियां. 👉 रोजगार के नाम पर दूसरे राज्यों में लड़कियों को बेचा जा रहा. 👉 दिल्ली, पंजाब जैसे राज्यों में घरेलू नौकरी के लिए भेजा जाता है. 👉 महिला तस्क...

1/6/2020 SHRI KRISHNA CHARITRA. BY DR. BHAWANILA BHARTIYA श्रीकृष्ण चरित्र ,डॉक्टर भवानीलाल भारतीय

SHRI KRISHNA CHARITRA. BY DR. BHAWANILA BHARTIYA  पुस्तक:श्रीकृष्ण चरित्र  लेखक:डॉक्टर भवानीलाल भारतीय प्रकाशन:गोबिन्दराम हासानन्द 📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔📔 यह पुस्तक महाभारत पर आधारित  योगीराज श्रीकृष्ण के जीवन की मुख्य घटनाओं और उनके गुणों पर प्रकाश डालती है । पुराणों के आधार पर श्रीकृष्ण के जीवन पर कई असत्य आरोप लगाए जाते रहे हैं । इस पुस्तक में उन सभी कुतर्कों का निराकरण व आलोचनात्मक विश्लेषण भी किया गया है । लेखक ने यह बात स्थापित करने की कोशिश की है कि राजनीति , समाज , धर्म - दर्शन , अध्यात्म आदि सभी क्षेत्रों में श्रीकृष्ण अद्भुत मेधा एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं |  एक ओर वे महान राजनीतिज्ञ , क्रांति विधाता तथा धर्म पर आधारित नए साम्राज्य के संस्थापक के रूपदिखाई पड़ते हैं , तो दूसरी ओर धर्म अध्यात्म तथा दर्शन के सूक्ष्म चिंतक एवं विवेचक के रूप में दिखाई देते हैं । उनका संपूर्ण जीवन संघर्षों से भरा हुआ है । अपनी बुद्धि और कौशल से हर परिस्थति का वे मुकाबला करते हैं , जिससे आम लोग प्रेरणा ले सकते हैं । अपनी कूटनीति तथा अद्भुत राजनीतिक चात...