हो रहा पलायन, स्वास्थ सुविधाएं बदहाल
👉 पिछले विधानसभा चुनाव से पहले खुद को झारखंडी हितों का रक्षक बताने वाले हेमंत सोरेन से अब यहां के लोगों की उम्मीदें टूट गई हैं.
👉 इसका कारण है कि हेमंत सोरेन जिन मुद्दों पर राज्य की सत्ता में आये थे, उन मुद्दों पर काम ही नहीं किया, इसके उलट स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है.
👉 ऐसी ही हालत है सिमडेगा विधानसभा की. यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव तो है ही, महिला तस्करी और पलायन भी जारी है.
👉 यहां अपराधियों पर कार्रवाई होना तो दूर की बात है, खुद कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर ही धमका कर धर्मांतरण के आरोप लग चुके हैं.
यहां समस्याओं की कमी नहीं
👉 राज्य में भले ही जेएमएम सरकार है, लेकिन सिमडेगा में विकास कार्यों की खूब अनदेखी की गई है. इससे कई समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं.
👉 पिछले चुनाव में गठबंधन के नेताओं द्वारा यहां पलायन को कम करने के वादे किये गए थे. बावजूद इसके पलायन की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही.
👉 दरअसल रोजगार के अवसर कम होने और कृषि मजदूरी समाप्त होने से मजदूर और किसान पलायन करने को मजबूर हैं.
👉 इसीलिए खेती का काम होने के बाद पलायन करने वालों की तादात हर साल बढ़ जाती है.
मनरेगा में असमय भुगतान व हर समय काम नहीं मिलना भी पलायन का एक बड़ा कारण है.
झारखंड में जबसे हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं, राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है. इसीलिए यहां नोटों की गड्डियां नहीं, बल्कि नोटों के पहाड़ मिले हैं. अगर आंकड़ों की बात की जाये तो 4 साल में 191 घूसखोर गिरफ्तार हुए, जिनमें अधिकतर बेल पर हैं.
2022 से जब केंद्रीय एजेंसियों ने दखल दी तो यहां कभी 20 करोड़, तो कभी 37 करोड़ रुपए मिलना आम बात हो गई. दो साल में ही 200 करोड़ का मनरेगा, 1250 करोड़ का खनन व 3000 करोड़ का टेंडर कमीशन घोटाला सामने आ चुका है.
#ढोल_की_पोल #jharkhandelection #JharkhandElection2024 #ElectionCommission #election #HemantSoren #kalpanasoren #JMM #viral #Congress #RahulGandhi #RJD #TejaswiYadav #बदलेगाझारखंड
#aadiwasi #JharkhandElection #jharkhandnews #HemantSoren #kalpanasoren #jharkhandelection #JharkhandElection2024 #ElectionCommission #बदलेगाझारखंड
Comments
Post a Comment